“मिशन शक्ति 5.0 के तहत गाजीपुर में पुलिस की सख्ती, शोहदों पर कार्रवाई”

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद गाजीपुर में बुधवार को व्यापक स्तर पर जागरूकता और सुरक्षा अभियान संचालित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/bjps-assembly-level-seminar-on-ambedkar-jayanti-gave-the-message-of-equality-and-harmony-in-the-society/  अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही एंटी रोमियो टीमों ने जिलेभर में सक्रियता दिखाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने शोहदों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की, जिससे सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इसके लिए जनपद में आगे भी इसी प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *