नवल कुमार पाठक को बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 जनपद में मिला प्रथम स्थान

बहराइच ( पयागपुर ) l राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने तार्किक क्षमता कल्पनाशीलता तथा उन्हें वैज्ञानिक पद्धति के क्रियाकलापों व वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत 54 वी जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 जनपद बहराइच का सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर आयोजन एम्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजन किया गया। जिसमें रचनात्मक का एवं कल्पनाशीलता मॉडलों में मौलिकता एवं वैज्ञानिक एवं गणितीय नवाचार वैज्ञानिक सोच सिद्धांत एवं तकनीक कौशल कर्म कौशल एवं समाज के लिए उपयोगिता तथा  प्रस्तुतीकरण पर मूल्यांकन किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सिया आलम के छात्र देवांश दीक्षित ( कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आकाश (हरित ऊर्जा) सुभाष (गणितीय मॉडलिंग)वैष्णवी दीक्षित (स्वास्थ्य)अभिषेक (स्वदेशी कृषि पद्धतियां) आदि छात्रों ने प्रथम स्थान तथा शिक्षक संवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम के सहायक अध्यापक *नवल कुमार पाठक* को स्वदेशी कृषि पद्धतियां में टीएलएम प्रस्तुत करने आशीष श्रीवास्तव सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सड़वापुर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा हेमंत यादव सहायक अध्यापक चंदनपुर खास बलहा मैं गणित में प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *