बहराइच (नानपारा ) l दीपावली के अवसर पर नगर में आतिशबाजी की दुकानों के स्थान में बदलाव किया गया है। इस वर्ष शिवाले बाग परिसर के स्थान पर आतिशबाजी की दुकानें सआदत इंटर कॉलेज नानपारा के मैदान में लगाई जाएंगी।
उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह ने बताया कि शासनादेश एवं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आबादी वाले क्षेत्र और हाईटेंशन विद्युत तारों से सुरक्षा के दृष्टिगत आतिशबाजी की दुकानों का स्थान परिवर्तित किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को नए निर्धारित स्थल पर ही दुकानें लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।