डोंगिया नाला पर पुल निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत किरवानी के पास स्थित डोंगिया नाला पर पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में उन्हें आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दिहाड़ी मजदूर, छोटे व्यापारी, हिंडालको व ग्रासिम समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा मरीजों को बीजपुर-मुर्धवा मार्ग से लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता है। इससे समय और किराए दोनों में अधिक खर्च होता है, जिससे आमजन को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे ने बताया कि रेणुकूट जाने के लिए लोगों को मुर्धवा होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। यदि डोंगिया नाला पर पुल का निर्माण हो जाए तो दक्षिणांचल क्षेत्र के जलाशय से सटे ग्राम पंचायतों किरवानी, खैराही, डडीहरा और बराईडांड़ के लोगों को सीधा और सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से लोग पैदल, साइकिल और बाइक के जरिए कम समय और कम खर्च में आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।read more:https://khabarentertainment.in/preparations-for-census-2027-in-full-swing-in-deoband-276-personnel-trained/इससे शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी। ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल सहित अरविंद, शाह मोहम्मद, राजनारायण, नीरज, मतिन, मुख्तार, प्रवीण, रामबरन, बोधसिंह, सत्यनारायण गोंड़, रामजनम और बबई खरवार समेत अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए डोंगिया नाला पर शीघ्र पुल निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *