विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सोनभद्र। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज स्थित सर्वोदय शिक्षण संस्थान द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से दी आर्यन्स एकेडमी स्कूल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन (काशी प्रांत संयोजक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि) एवं अध्यक्षता कर रहे कथाकार रामनाथ शिवेंद्र सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम के तहत पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया कि वे ऊर्जा और जल का दुरुपयोग नहीं करेंगे, स्वच्छ व हरित जीवनशैली अपनाएंगे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच धरती बचाओ, पेड़ लगाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन ने कहा कि बढ़ती गर्मी केवल मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि प्रकृति की चेतावनी है। उन्होंने कहा कि जंगलों की कटाई, प्रदूषण और संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे बाढ़, सूखा, हीटवेव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-kangra-police-youth-arrested-with-drugs-in-hrtc-bus/अब समय आ गया है कि हम विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाएं। विद्यालय की प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने कहा कि पृथ्वी के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए हमें जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे उपायों को अपनाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *