राहुल गांधी के अपमान के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

सोनभद्र। जनपद में 19 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा के विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित बढ़ौली चैराहे पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।read more:https://khabarentertainment.in/a-golden-era-for-fishermen-in-himachal-a-guaranteed-%e2%82%b9100-msp-and-a-deluge-of-subsidies-will-improve-livelihoods/जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेसजनों का आरोप है कि राहुल गांधी की तस्वीर पर कालिख पोतना और चप्पल मारना लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता पुतला दहन के लिए आगे बढ़े, जिसे रोकने के प्रयास में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए, जिसके चलते प्रशासन को कई थानों की पुलिस बल तैनात करनी पड़ी। बाद में प्रशासन द्वारा 10 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर स्थिति शांत हुई। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग भी उठाई। जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि पार्टी इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के शीर्ष नेता के सम्मान के साथ इस प्रकार की घटना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में सेतराम केशरी, राजबली पांडे, संगीता श्रीवास्तव, शारद पनिका, कन्हैया पांडे, नुरुद्दीन खान, राजेंद्र चैधरी, कांत मिश्रा, राहुल जैन, ज्यूत मौर्य, दयाशंकर पांडे, सुनीता तिवारी, बेवी सिंह, पूनम पठारी, मंजू देवी आदि मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *