किरन किन्नर बनीं सोनभद्र की महामंडलेश्वर, सनातनी किन्नर अखाड़ा ने की घोषणा

सोनभद्र। प्रयागराज में बुधवार को आयोजित एक भव्य धार्मिक समारोह में सनातनी किन्नर अखाड़ा द्वारा सोनभद्र की किरन किन्नर को महामंडलेश्वर घोषित किया गया। यह घोषणा अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी (टिन्ना मां) ने की। विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष किरन किन्नर को महामंडलेश्वर घोषित किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष है। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड़ सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने महामंडलेश्वर किरन किन्नर को बधाई दी है।read more:https://khabarentertainment.in/a-murder-of-relatives-in-hamirpur-a-brother-sexually-assaults-his-minor-sister-the-accused-has-been-arrested/समारोह के दौरान किरण किन्नर को नया आध्यात्मिक नाम महामंडलेश्वर किरण नंद गिरी प्रदान करते हुए उन्हें सोनभद्र क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर स्वामी कौशल्यानंद गिरी ने कहा कि किन्नर समाज सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है और समाज सेवा व धर्म के कार्यों में उनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में किन्नर समाज एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर चांदनी नंद गिरी (कोरांव), राधा किन्नर (महामंत्री किन्नर प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र), पूजा दीदी (जिला उपाध्यक्ष) सहित काजल, अन्नू, लाडो और सरस्वती किन्नर मौजूद रहीं। नव नियुक्त महामंडलेश्वर किरण नंद गिरी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा तथा समाज के उत्थान एवं धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। यह आयोजन किन्नर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जिससे समाज में उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *