घोसिया प्रीमियर लीग: 10 दिवसीय नाइट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, विजेता को 60,000रु0 का इनाम

भदोही। नगर पंचायत घोसिया के वार्ड नंबर 1 स्थित पीपल के पेड़ के पास आयोजित बहुप्रतीक्षित घोसिया प्रीमियर लीग के अंतर्गत 10 दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी आकाश गुप्ता द्वारा किया गया, जबकि मैच का फीता तैरान शेख ने काटकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टूर्नामेंट की शुरुआत जोश, उमंग और खेल भावना के साथ हुई। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और रात में विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा वातावरण खेलमय और रोमांच से भर उठा।read more:https://khabarentertainment.in/panchayat-voter-list-revision-begins-in-saharanpur-election-preparations-gain-momentum/आयोजकों ने बताया कि इस 10 दिवसीय टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई प्रतिभाशाली टीमें भाग ले रही हैं, जो आगामी दिनों में अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगी। शुरुआत से ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और फाइनल मुकाबले को लेकर अभी से जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विजेता टीम के लिए 60,000रु0 नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम के लिए 40,000रु0 का इनाम घोषित किया गया है। यह पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा साबित हो रही है और मुकाबलों को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना रही है। इस अवसर पर तौफिक अहमद, सोहेब अली, मोहम्मद शहजाद, नसीम, नसीरुद्दीन एवं सहनवाज सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में फिरोज आलम, मोहम्मद सिकंदर, सनी, इंतजार अहमद, शाह आलम सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *