इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा लिटिल फ्लावर स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

भदोही। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के निर्देशानुसार हीट वेव(लू) एवं संचारी रोगों पर जागरूकता अभियान के अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भदोही शाखा द्वारा खमरिया में लिटिल फ्लावर स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कुल लगभग 350 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों को संबोधित करते हुए डॉक्टर राम आसरे जिला संचारी रोग एवं मलेरिया अधिकारी ने लू से बचाव के लिए तमाम प्रकार के सुझाव बताएं जैसे बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले, बाहर निकलना बहुत जरूरी है तो पूरी तरह से चेहरे को कबर करके निकले, पानी अधिक पिए साथ में पानी की बोतल लेकर चलें और लगातार धूप में ना रहे। इसी तरह संचारी रोगों से बचाव एवं टीकाकरण पर डा0 रामपाल यादव डिप्टी सी एम ओ ने विस्तार से बच्चों को जानकारी दीया और अपने  आसपास  के क्षेत्र में मच्छरों से बचाव के उपायों को बताया ।read more:https://khabarentertainment.in/woman-raped-in-the-name-of-exorcism-fatehpur-police-arrested-two-accused-within-12-hours/ बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए सफाई रखना आवश्यक है बताया। संगोष्ठी में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य अरविंद भट्टाचार्य ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया, और प्रदेश शाखा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य एम आई खान, सौरभ जायसवाल, अभय श्रीवास्तव, सदस्य सरफराज आलम,आदि उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *