आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लगे हैं ताले, सीएचओ, एएनएम व अन्य कर्मी नदारद: जजलाल राय

भदोही। कांग्रेस कमेटी भदोही के जिला महासचिव जजलाल राय ने कहा कि भदोही ब्लॉक के ग्राम पंचायत रबेली में मरीजों की सुविधा के लिए स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिखावा साबित हो रहे हैं। यहां पर तैनात सीएचओ, एएनएम व अन्य कर्मी अस्पताल में ताला बंद कर नदारद रहते हैं। ऐसे में मरीजों को सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्री राय ने कहा कि जिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) को गांव-गांव इलाज की आस जगाने के लिए बनाया गया था, आज वहीं ताले लटक रहे हैं। अंदर सन्नाटा है और बाहर मरीज इंतजार में दिन प्रतिदिन दर दर भटक रहे हैं।  आगे उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की इस लापरवाही की कमी ने इन केंद्रों की धड़कन ही रोक दी है।read more:https://khabarentertainment.in/dozens-of-workers-left-the-bjp-and-joined-the-congress-and-a-meeting-at-the-district-headquarters-emphasized-strengthening-the-organization/श्री राय ने भदोही जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो इस जनहित मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *