फतेहपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी द्वारा आई०आई०टी० जे०ई०ई० (मेन्स) 2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में जनपद फतेहपुर के आर० एस० एक्तेल इंगलिश अकेडमी के 2025-26 सत्र की कक्षा बारह के होनहार छात्र रूद्रशंकर गुप्ता ने 97.53 परसेंटाइल लाकर आई०आई०टी० का पायदान तय किया साथ ही शिक्षा के पटल पर जनपद का नाम रोशन किया ।
रमाशंकर गुप्ता एवं पूनम गुप्ता के सुपुत्र रूद्रशंकर गुप्ता ने विद्यालय में पढ़ते हुए बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जिसके परिणाम स्वरूप आई०आई०टी० जे०ई०ई० (मेन्स) 2026 की इस प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स में 97.43 परसेंटाइल, केमिस्ट्री में 96.55 परसेंटाइल तथा मैथ्स में 94.67 परसेंटाइल प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने सफल छात्र का अभिनंदन करते हुए जनपद में बोर्ड के नंबरों के साथ गुणवत्ता वाली शिक्षा विद्यालय द्वारा दी जाने की प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे छात्र बोर्ड की तैयारी के साथ-साथ आई०आई०टी०, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपना करियर बनाए। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने रूद्रशंकर गुप्ता एवं उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यालय परिवार पर भरोसा करने का धन्यवाद किया साथ ही जनपद के सभी अभिभावकों से छात्रो का बोर्ड परीक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालय से जुड़ने की अपील की इस अवसर पर सिविल लाइन परिसर की प्रधानाचार्या वीना श्रीवास्तव, संरक्षक अमित श्रीवास्तव, रिषभ त्रिपाठी (फिजिक्स एक्सपर्ट), अरविंद पांडे (केमिस्ट्री एक्सपर्ट), राजेश मिश्रा (मैथ्स एक्सपर्ट), डा० संदीप शुक्ला (बायो एक्सपर्ट) एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने हर्ष के साथ सफल छात्र को बधाईयाँ दी।