पुलिस ने आत्मरक्षा के उपाय सहित गुड टच एवं बैड टच की कराई पहचान

भदोही। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन पुलिस द्वारा विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जनपद के सभी थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारणread more:https://khabarentertainment.in/woman-raped-in-the-name-of-exorcism-fatehpur-police-arrested-two-accused-within-12-hours/के लिए ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच एवं बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों तथा महिला संबंधित अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बस, रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम थाने पर जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आदि का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन , 181 वीमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइवर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *