भदोही। तहसील भदोही में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।पूर्ति निरीक्षक भदोही संगीता यादव ने बताया कि तहसील भदोही के अंतर्गत अब तक 13,840 अंत्योदय राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वहीं पात्र गृहस्थी के 1,02,812 कार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें 4,21,628 यूनिट आच्छादित की गई हैं।इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर श्रीमती यादव ने बताया कि सभीकार्डधारकों का केवाईसी लगभग 99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जिससे फर्जी कार्डों पर रोक लगी है और पात्र लोगों को ही लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि तहसील भदोही में एड्स पीड़ित महिला का अंत्योदय राशन कार्ड तत्काल जारी किया गया। वहीं ग्राम पंचायत श्रीपुर, सोनहर, रैमलपुर, बरदहां में चिन्हित विकलांग व्यक्तियों को अंत्योदय राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर जारी किए गए हैं। read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ पूर्ति निरीक्षक सुरियावां अनुज कुमार पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में लड़कियों की शादी होने पर उनकी यूनिटों का मैके से ससुराल में स्थानांतरण तत्काल किया जा रहा है, ताकि उन्हें राशन लेने में कोई असुविधा न हो सकें। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। पूर्तिकार्यालय में आने वाली शिकायतों का प्रतिदिन निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। सप्लाई इंस्पेक्टर श्री पटेल ने बताया कि तहसील भदोही मेंविक्रेताओं के यहां वित्तीय वर्ष 2025-26 के सत्र में 14 अन्नपूर्णा भवन बनाए गए हैं। इससे राशन वितरण और अधिक व्यवस्थित एवं सम्मानजनक तरीके से हो सकेगा। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन से वंचित न रहे।