बेहट। कस्बे के शाकुम्भरी रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज में गुरुवार को विद्यार्थियों की एनसीसी में भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड तथा लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 63 छात्रों तथा 49 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें बटालियन सहारनपुर से आए अधिकारियों में सूबेदार संजय भट्ट, नायब सूबेदार सुप्रीत सिंह, बीएचएम शूरवीर सिंह तथा हवलदार हरप्रीत सिंह के निर्देशन में संपूर्ण चयन प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। इस प्रक्रिया में सभी विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/कालेज की एनसीसी इकाई, 86 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स के चयन हेतु विद्यालय में विद्यार्थियों की लिखित एवं शारीरिकमापदंड परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार गौतम ने विद्यार्थियों से एनसीसी में चयन होने के बाद देश सेवा का संकल्प लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर अरुण कुमार गौतम एवं प्रदीप चैधरी पीटीआई आदि उपस्थित रहे।