बेहट। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को ऑपरेशन सवेरा के तहत गिरफ्तार किया है उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशीला पदार्थ बेचने के लिए कहीं जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 213 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित ने बताया कि पुलिस टीम ने घाघरा नदी के नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ पकड़े गए व्यक्ति का नाम तारीफ पुत्र सलीम निवासी ग्राम असगरपुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्यवाही के पश्चात सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उपरोक्त नशा तस्कर को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक धीरज सिंह,हेड कांस्टेबल राहुल राणा, हेड कांस्टेबल गोविंद, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार,कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।