अंबेडकर जयंती पर भाजपा की विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी, समाज में समानता और समरसता का दिया संदेश

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष में “बाबा साहब अंबेडकर सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन मल्हीपुर स्थित वृंदावन गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र निम उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।संगोष्ठी का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके प्रयासों और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र निम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक समानता और समरसता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर काम करना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/ उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक किशोर भारती ने कहा कि “अंबेडकर सम्मान अभियान” का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें।संगोष्ठी में मंडल अध्यक्ष संजय, मल्हीपुर प्रधान धर्म सिंह, महावीर प्रधान, गुलाब, बीरम प्रधान, पंकज प्रधान, बीरम बड़ेडी प्रधान, ब्रह्मसिंह और सूरज वाल्मीकि सभासद सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *