व्यापारियों के मसीहा पं. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई द्वारा सोमवार को व्यापारियों के मसीहा पं. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यापारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री पुनीत चौहान, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश नारंग और प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पं. श्याम बिहारी मिश्रा के जीवन और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पं. मिश्रा ने अपने जीवन के 63 वर्षों तक व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया और एक सच्चे, ईमानदार एवं निष्कलंक छवि वाले व्यक्ति के रूप में पहचान बनाई।वक्ताओं ने बताया कि पं. श्याम बिहारी मिश्रा कानपुर से पांच बार सांसद रहे और उन्होंने हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सभी व्यापारी उनके दिखाए मार्ग पर चलें और सादगी व ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाएं।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी व्यापारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर, संयोजक राजकुमार विज, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, गुलशन अनेजा, विनीत चौहान, यशपाल डबरा सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *