ललितपुर- अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन विषय पर एक गरिमामय एवं अकादमिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास में महिलाओं की भूमिका पर जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है, तथा उनके सम्मान एवं सशक्तिकरण के बिना सतत विकास संभव नहीं है। डॉ. रवि पचौरी, विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा, ने अपने उद्बोधन में सामुदायिक स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं में सहभागिता एवं सुदृढ़ समाज निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न संकाय सदस्यों द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए डॉ. मनोज सोनी, सहायक आचार्य, सामुदायिक चिकित्सा महिला स्वास्थ्य एवं जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में भूमिका डॉ. ए.एच. आमिर, विभागाध्यक्ष, बायोकेमिस्ट्रीread more:https://worldtrustednews.in/conducted-a-comprehensive-awareness-campaign-regarding-womens-safety-empowerment-and-legal-rights-3/ महिला स्वास्थ्य में पोषण एवं जैव रासायनिक पहलू डॉ. सूरवीर सिंह, सहायक आचार्य, सामुदायिक चिकित्सा नारी सशक्तिकरण एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य दृष्टिकोणडॉ. प्रद्युम्न वर्मा, सहायक आचार्य, सामुदायिक चिकित्सा प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में महिलाओं की भूमिका”डॉ. दिव्या स्वामी, सहायक आचार्य, सामुदायिक चिकित्सा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुदृढ़ीकरण”डॉ. आशीष निरंजन, सहायक आचार्य, सामुदायिक चिकित्सा स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सहभागिता”इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रेजिडेंट, इंटर्न, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।