फर्रुखाबाद में जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

फर्रुखाबाद  चिलसिरा रोड स्थित सब्जी मंडी टाउन हॉल के नीचे सोमवार रात जूते-चप्पल की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक सोहन शाक्य उर्फ दीपक के अनुसार, वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात एक राहगीर ने दुकान से धुआं उठता देखा और सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।read more:https://pahaltoday.com/heat-wave-ends-storm-arrives-weather-to-change-across-the-country-rain-and-storm-alert-issued-in-9-states/प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में करीब 3 से 4 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *