श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा लगातार क्षय रोगियों को पोषण पोटलियों का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को रेडक्रास के पैटर्न सदस्य एवं अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र ने सिरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर 100 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि रेडक्रास के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की प्रेरणा से रेडक्रास द्वारा श्रावस्ती के सभी क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित करने का संकल्प लिया गया है जिसके क्रम मे अभी तक 500 पोषण पोटलियां वितरित की जा चुकी हैं। हम लगातार अपने क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की चिंता करते रहेंगे। क्षय रोगियों को सरकार दवा उपलब्ध करा रही है और रेडक्रास जनभागीदारी से पोषण पोटलियां उपलब्ध करा रहा है ताकी जल्द श्रावस्ती टीवी मुक्त हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं रेडक्रास सचिव अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि क्षय रोगियों को पोषण पोटली उपलब्ध कराना रेडक्रास के वार्षिक एजेंडे मे है अभी तक प्रत्येक ब्लाक में 100-100 पोषण पोटलियों का वितरण कराया जा चुका है जिसे भविष्य मे भी जारी रखा जायेगा।read more:https://pahaltoday.com/war-stress-a-world-full-of-anguish-for-550-million-people-living-in-the-anxiety-of-war/
इस अवसर पर डॉ संत कुमार, डॉ प्रवीण कुमार भैया अधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार, डीपीसी रवि कुमार मिश्र, शाहिद खान, अरविन्द बाछिल समेत अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।