गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोदाम में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अग्निशमन यंत्रों की वैधता एवं कार्यशीलता, तैनात सुरक्षा गार्ड, निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ निरीक्षण में सभी उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाएं सही एवं संतोषजनक पाई गईं।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखते हुए सुरक्षा इंतजामों को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखा जाए।निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी ईवीएम राजन राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।