बहराइच ( पयागपुर )। पयागपुर धाम स्थित सिद्ध श्री बालाजी मंदिर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन और श्रद्धा के साथ बालाजी महाराज के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामना रखते हैं, महाराज जी उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पीड़ित लोगों को मानसिक शांति व राहत मिलने की मान्यता है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को विशेष मेला लगता है। इन दिनों सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। भक्त बालाजी महाराज के दर्शन-पूजन कर प्रसाद चढ़ाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना करते हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि बालाजी महाराज के दरबार में पहुंचने मात्र से मन को शांति मिलती है। संकट से परेशान लोग महाराज जी के चरणों में अपनी पीड़ा रखते हैं और विश्वास के साथ प्रार्थना करते हैं। मंगलवार और शनिवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहता है।