पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात,जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन (फेज-2 एवं 3) के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता, एफएचटीसी (घरेलू नल कनेक्शन), नियमित जलापूर्ति, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जन शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा जल जीवन मिशन पोर्टल के जिला डैशबोर्ड के माध्यम से की गई।अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन (फेज-2 एवं 3) के अंतर्गत जनपद में कुल 504 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 208 योजनाएं ट्रायल रन में हैं तथा 278 योजनाओं को संचालन एवं अनुरक्षण (ओ एंड एम) में शामिल किया जा चुका है।read more:https://khabarentertainment.in/path-becomes-difficult-for-shiva-devotees-during-sawan-route-to-gudchappar-shiva-temple-in-a-dilapidated-state/ शेष योजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर शीघ्र संचालित कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जो योजनाएं तीन माह से अधिक समय से ट्रायल रन में हैं, उन्हें शीघ्र संचालन एवं अनुरक्षण में शामिल किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने वर्षा ऋतु को देखते हुए सड़क पुनर्स्थापना कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं एवं सड़क पुनर्स्थापना से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की नियमित निगरानी, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) कानपुर देहात के अधिशासी अभियंता टी.आर. कटारिया, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, टीपीआई, डीपीएमयू तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
6 thoughts on “जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश”
-
Pingback: श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : मुख्यमंत्री नाय
-
Pingback: खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटः मुख्यमंत्री - Pahal Today
-
Pingback: केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आईआईएसी में वृ
-
Pingback: मनुस्मृति मानव सभ्यता का प्रवीण ग्रंथ - Pahal Today
-
Pingback: सीएम धामी से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट - Pahal Today
-
Pingback: मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को हरियाणा में निवेश के लिए किया आमंत्रित, हर कदम पर सहयोग का आश्वासन - Paha