एंटी नारकोटिक्स फोर्स समिति की बैठक आयोजित

अर्थशास्त्र विभाग में एंटी नारकोटिक्स फोर्स समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय की प्रेरणा से आयोजित की गई। बैठक में समिति के नोडल अधिकारी प्रो. आशुतोष प्रिया ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूर्ण जिम्मेदारी, गंभीरता एवं सक्रिय सहभागिता के साथ निभाने का आह्वान किया।बैठक में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा उनके अंतर्गत संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette साथ ही, विश्वविद्यालय परिसर में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।बैठक में समिति के सदस्य प्रो. कौशल सक्सेना, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. अश्विनी गुप्ता, डॉ. सुष्मिता गुप्ता, डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. रामकेवल, डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. अंसार, डॉ. दीपक चौरसिया, डॉ. ललित पांडेय, डॉ. रश्मि रंजन, डॉ. सौरभ वर्मा एवं डॉ. आभा त्रिवेदी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय को नशामुक्त एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी पहल सुनिश्चित करना रहा।

मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *