अस्थाई जल निकासी के बाद भी नहीं थमा जलभराव, घरों में घुसा पानी

बहराइच ( पयागपुर )। पयागपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2, 5 और 7 में जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। नगर पंचायत की ओर से पानी निकासी के लिए अस्थाई व्यवस्था किए जाने के बावजूद लोगों के घरों और आसपास जमा पानी पूरी तरह नहीं निकल सका है। स्थिति यह है कि कई परिवार अभी भी पानी के बीच रहने को मजबूर हैं।घरों में पानी भरा होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने तख्तों को जोड़कर ऊंचा स्थान बनाया है और उसी पर खाना बनाने समेत अन्य जरूरी कार्य कर रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण गंदगी और दुर्गंध बढ़ने लगी है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/लोगों को आशंका है कि यदि जल्द जल निकासी नहीं हुई तो मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। वहीं, पानी के बीच सांप, बिच्छू समेत अन्य जीव-जंतुओं के पहुंचने से भी लोग भयभीत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण जलीय जीव-जंतुओं ने घरों और आसपास अपना ठिकाना बना लिया है।नगर पंचायत द्वारा की गई अस्थाई जल निकासी की व्यवस्था से लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द राहत मिलेगी, लेकिन पानी पूरी तरह न निकलने से समस्या जस की तस बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया है नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जलभराव वाले वार्डों में स्थायी और प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था कराकर जल्द से जल्द लोगों को राहत दिलाई जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव और मच्छरों से बचाव के इंतजाम भी किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *