गाजीपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नेहरू स्टेडियम में जूनियर बालिकाओं की खो-खो, सब-जूनियर बालकों की कुश्ती तथा ‘संडे ऑन साइकिल’ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन सदर उप जिलाधिकारी विनोद जोशी ने किया, जबकि पुरस्कार वितरण राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया।खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन अवसर पर क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। खो-खो प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में नेहरू स्टेडियम-ए ने नेहरू स्टेडियम-बी को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ दूसरे सेमीफाइनल में बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर ने मां भगवती पब्लिक स्कूल रेवतीपुर को 6-0 से पराजित किया।फाइनल मुकाबले में नेहरू स्टेडियम-ए गाजीपुर और बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर की टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में नेहरू स्टेडियम-ए ने 6-4 से जीत दर्ज कर खो-खो प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।खो-खो प्रतियोगिता में राधेश्याम सिंह यादव खो-खो प्रशिक्षक के साथ लालबहादुर यादव, प्रिंस यादव, रितेश राय, प्रमोद यादव, शिवानी राय, नैनिका राय, मनोज कुमार, राजेश कुमार और सुनील सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।वहीं सब-जूनियर बालकों की कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में कुल 62 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रेमचंद यादव कुश्ती प्रशिक्षक, कमलेश यादव, अंकूर यादव, अजय कुमार बिंद, राम आशीष यादव, संजय यादव, छोटेलाल यादव और योगेंद्र यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय, संगीता यादव, प्रदीप कुमार राय, जैनेन्द्र कुमार सहित खेल विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अंत में क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।