दुल्हन बनकर आई महिला नशीला पदार्थ खिलाकर फरार, डेढ़ माह बाद भी गिरफ्त से दूर

बहराइच/पयागपुर। दुल्हन बनकर घर आई महिला द्वारा कथित रूप से पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर और नकदी लेकर फरार होने का मामला डेढ़ माह बाद भी अनसुलझा है। कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक बहराइच से न्याय की गुहार लगाई है।थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम फरदा सुमेरपुर निवासी जीवनलाल पुत्र कैलाश ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बिचौलिया राजेश निवासी खोटवा रानीपुर ने एक लाख रुपये लेकर 19 जून को समय माता मंदिर में उसकी शादी कराई थी। विवाह के बाद 24 जून को नवविवाहिता ने कथित रूप से पति और परिवार के अन्य सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।read more:https://pahaltoday.com/sikh-council-pays-tribute-to-shaheed-udham-singh/पीड़ित का कहना है कि जब उसने बिचौलिया राजेश से संपर्क किया तो उसने किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पीड़ित को अपनी कथित पत्नी का वास्तविक नाम और मायके का पता तक नहीं मालूम है।
जीवनलाल के अनुसार, उसने 26 जून को खुटेहना पुलिस चौकी, 2 जुलाई को रानीपुर थाने तथा 25 जुलाई को थाना समाधान दिवस में तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी एवं थाना प्रभारी पयागपुर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
लगातार डेढ़ माह तक न्याय की तलाश में भटकने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बहराइच से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी, कथित गिरोह का खुलासा तथा अपनी संपत्ति की बरामदगी की मांग की है।अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब करती है और कथित गिरोह में शामिल लोगों पर कब तक कार्रवाई होती है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई से ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *