सिख काउंसिल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

बाराबंकी। महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर सिख काउंसिल ऑफ इंडिया ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शनिवार को संगठन के प्रधान कार्यालय में हुआ। पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कैंडल जलाकर उनके अदम्य साहस व राष्ट्रभक्ति को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार के निर्दाेष शहीदों को न्याय दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बचपन का नाम शेर सिंह था। वक्ताओं ने बताया कि 13 मार्च 1940 को उधम सिंह ने लंदन के कैक्सटन हॉल में पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओश्डायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का प्रतिशोध लिया था। उनका जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में हुआ था।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/वक्ताओं ने आज की युवा पीढ़ी से शहीदों के त्याग, बलिदान और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। देश के वीर सपूतों का बलिदान सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, उपप्रधान सरदार अमरजीत सिंह कालरा, सरदार मनदीप सिंह बग्गा, प्रत्यूष कांत शुक्ला, सरदार जितेंद्र सिंह, भूपिंदर पाल सिंह, शैलेंद्र चोपड़ा, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, आसिफ़ खान, सलाम मोहम्मद, सरदार कवर सिंह पीयूष, डॉ. शैलेंद्र सिंह, नवीन सेठ, डॉ. जसविंदर सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह जुगनू, सरदार बलमीत सिंह, संजय मिश्रा, एडवोकेट जसमीत सिंह, रणधीर सिंह सुमन, सतनाम सिंह, त्रिपथ सिंह और आसिफ़ अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *