राष्ट्रीय खेल दिवस पर 100 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अंकुर और नीलम ने मारी बाजी

गाजीपुर । राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रांगण में जूनियर बालक-बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 30 बालक और 23 बालिकाओं समेत कुल 53 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक चकबंदी अधिकारी अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्यांगजन अधिकारी पारसनाथ यादव रहे। क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/एथलेटिक्स बालक वर्ग में अंकुर गुप्ता ने प्रथम, मुकेश रावत ने द्वितीय तथा निखिल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नीलम बिंद प्रथम, निक्की द्वितीय और सृष्टि यादव तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विजय, खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक, नागेंद्र यादव, योगेंद्र कुमार सिंह और जुगनू वारिस ने निभाई। सहायक के रूप में राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, संगीता यादव, योगेंद्र सिंह, चंदन यादव, अंजनी वर्मा सहित खेल विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।अंत में क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *