बहराइच ( मिहींपुरवा )। बलहा विधानसभा क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। विद्युत समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को मांगपत्र भेजकर समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। मांगें पूरी कराने के लिय 30 अगस्त 2026 को अपराह्न 2 बजे से विकासखंड मिहींपुरवा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है।मांगपत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती, अनियमित विद्युत आपूर्ति तथा कम वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं, किसानों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को पूर्व में कई बार ज्ञापन और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ।आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में बलहा विधानसभा के उर्रा ग्राम पंचायत में प्रस्तावित नए विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) का निर्माण अधिकतम तीन माह में पूरा कराने, पिछले छह माह के बिजली बिल माफ करने, विद्युत व्यवस्था सुचारु होने तक कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग शामिल है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इसके अलावा मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, नगर पंचायत क्षेत्र के लिए स्वतंत्र विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, मुख्य बाजार चौराहे पर लगे दो ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने तथा नानपारा-मिहींपुरवा 33 केवी लाइन के साथ जर्जर तार, पोल, पिन एवं अन्य विद्युत उपकरणों का शीघ्र नवीनीकरण कराने की मांग की गई है।मांगपत्र पर श्रेयांश यशस्वी, राहुल मदेशिया, ऋतिक सिंह, अभय यादव और उत्कर्ष सिंह के हस्ताक्षर हैं। वहीं प्रशासन को दिए पत्र में आंदोलन की पूर्व सूचना देते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई है, इसी मांग के साथ आमरण अनशन ब्लॉक परिसर में शुरू कर दिया गया है इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय उपभोक्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
क्या कहते हैं बिजली विभाग के अधिकारी
नव नियुक्त एसडीओ ने बताया कि अभी एक माह पूर्व मेरी यहां पोस्टिंग हुई है तथा जर्जर लाइन को सही करने के लिए प्रदर्शनकारियों से 24 तारीख को उप जिला अधिकारी के माध्यम से बात हो गई थी जिसमें इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए समय मांगा गया था इस दौरान हमने 33000 की लाइन जो नानपारा से आती है उसे दुरुस्त कराया है एवं पहले सप्लाई फीडर पर पहुंचे उसके बाद जो अन्य समस्याएं हैं वह दूर होगी इसके लिए जो भी आवश्यक सामग्री है उसकी हमने डिमांड की है उसके मिलते ही एवं समय रहते इस कार्य को पूरा किया जाएगा एक माह के अंदर इन सारी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा पहले लाइन तो मिहींपुरवा फीडर तक सही सलामत पहुंचे उसके बाद लाइन को चलाने की जिम्मेदारी एवं जो भी समस्या है हैं उसको दुरुस्त किया जाएगा। 33केवी की लाइन का दुरुस्त करना, जालिम नगर लाइन के तारों को बदलना, गंगापुर में पोल लगाना ये हम कर रहे हैं। वोल्टेज को सही करने के लिए 5 केवीए का ट्रांसफार्मर की मांग की गई है तथा जो फीडर उर्रा में लगना है उसका भी पत्र हमने दे दिया है जल्द ही इन सब कार्यों पर काम होना शुरू होगा इसके लिए समय देना होगा। इधर एक सप्ताह से तो बरसात ही हो रही थी।