जनपद में 04 सितम्बर तक भारी वर्षा एवं वज्रपात का येलो अलर्ट, आमजन से सावधानी बरतने की अपील

​गाजियाबाद। अंजनी कुमार सिंहे अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम अवगत कराया कि मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद में 01 सितम्बर से संभावित भारी वर्षा / वज्रपात का जोर आरम्भ होकर 04 सितम्बर तक येलो अलर्ट जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है, ऐसी स्थिति में आम जनमानस से अनुरोध/अपील है कि कृपया वज्रपात/भारी वर्षा के दौरान निम्न उपाय / सावधानियां अपनाएं:-

read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/
पुराने जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों से सावधान रहें।
रेडियो/टेलीविजन / सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें।
अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।
धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें।
विद्युत तार / विद्युत पोल के नीचे अथवा आसपास न खड़े हों।
निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले टीन शैड आदि को मजबूती से बांधकर रखें तथा उनसे पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।
आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
इस दौरान पेडों आदि के नीचे शरण ना लें।
कृषक भारी वर्षा/ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर न जाएं।
मौसम के बारें मे और अधिक जानने के लिए प्ले स्टोर से सचेत ऐप डाउनलोड कर सकते है।
किसी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 108/102 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
बच्चों एवं बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान घरों के अन्दर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *