श्री बिरला ने सेशेल्स की पहली महिला स्पीकर के रूप में सुश्री अज़ारेल अर्नेस्टा के लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की।भारत और सेशेल्स के बीच 50 वर्ष के राजनयिक संबंध तथा सेशेल्स की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।श्री बिरला और अजारेला अर्नेस्टा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हालिया सेशेल्स यात्रा और संसद में उनके संबोधन से दोनों देशों के संबंधों को मिली नई ऊर्जा मिलने पर खुशी जाहिर की।लोक सभा अध्यक्ष ने दोनों देशों की संसदों के बीच संसदीय सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों की साझी विरासत को मजबूत करने पर जोर दिया।सेशेल्स के सांसदों के लिए भारतीय संसद के भ्रमण और भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक प्रणाली को करीब से जानने के लिए श्री बिरला ने आमंत्रित किया।उन्होंने सेशेल्स के सांसदों को भारतीय संसदीय व्यवस्था, समिति प्रणाली और संसद पुस्तकालय से परिचित कराने का प्रस्ताव भी दिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteलोक सभा अध्यक्ष ने शिष्टमंडल को भारतीय संसद में तकनीकी, नवाचार, डिजिटल पार्लियामेंट और AI के उपयोग के क्रांतिकारी परिवर्तन से अवगत कराया।उन्होंने PRIDE के माध्यम से संसदीय क्षमता निर्माण में भारत के अनुभवों को सेशेल्स के साथ साझा करने की भी बात की।उन्होंने सेशेल्स के सांसदों और अधिकारियों को PRIDE के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लाभ लेने का सुझाव दिया।उन्होंने दोनों देशों के बीच पीपल टू पीपल कनेक्ट को और मजबूत करने पर जोर दिया।दोनों पक्षों में संस्कृति, शिक्षा और पर्यटन के माध्यम से भारत-सेशेल्स जनसंपर्क बढ़ाने ,Global South की आवाज को मजबूत करने के लिए भारत और सेशेल्स के साथ मिलकर काम करने की संभावना पर चर्चा हुई।श्री बिरला ने हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स को भारत का विश्वसनीय सहयोगी बताते हुए विजन महासागर में उसकी भूमिका का उल्लेख किया। संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सहयोग बढ़ाने की बात कही।उन्होंने स्वास्थ्य, Digital Transformation, Infrastructure और Renewable Energy जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया।श्री बिरला और अजारेला अर्नेस्टा ने उत्साहित माहौल में हुई इस मुलाकात को दोनों देशों के संसदीय संबंधों को नई दिशा देने वाला अवसर बताया।