जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को ‘व्यवसाय प्रबंधन: उद्देश्य एवं चुनौतियों’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर प्रो. सी.पी. गूजर ने विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, वर्तमान चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में प्रबंधन के प्रत्येक क्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए उचित रणनीति, कुशल निर्णय क्षमता और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग आवश्यक है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, विपणन और संचालन प्रबंधन में दक्षता हासिल करने के विभिन्न उपाय बताए। साथ ही, कम लागत और कम समय में बेहतर परिणाम तथा उत्पादकता हासिल करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मानस पाण्डेय ने की।विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह ने व्यवसाय की चुनौतियों को कम करने और बाजार की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के महत्वपूर्ण सूत्र विद्यार्थियों के साथ साझा किए। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने प्रबंधन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका प्रो. गूजर ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने देशी एवं विदेशी ब्रांडों के उदाहरणों के माध्यम से उत्पादों के विपणन, लागत प्रबंधन और व्यावसायिक लाभ के पहलुओं को समझाया।इस अवसर पर डॉ. राकेश उपाध्याय, डॉ. अंजनी मिश्रा, डॉ. निशा पाण्डेय, डॉ. सुशील सिंह सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।