जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जनसुनवाई

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए।इस क्रम में रामपुर निवासी श्री दिनेश कुमार जैन एवं उनकी पत्नी श्रीमती विनीता जैन ने 01​ सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ को जनसुनवाई के दौरान एक शिकायती/प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अगवत कराया कि उनकी पुत्री ने अटोर, गाजियाबाद में एक प्लाट लिया​ है, जिस पर कुछ वर्षों पूर्व कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिसे कब्जा मुक्त कराने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही, जिससे की हम बहुत परेशान है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/जिलाधिकारी ने उक्त पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम, एसएचओ व तहसीलदार की टीम गठित करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।श्री दिनेश कुमार जैन एवं उनकी पत्नी श्रीमती विनीता जैन ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद सम्बंधित अधिकारियों ने रात्रि 08 बजे तक हमारी शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करवा दिया, प्लाट तो नहीं मिला लेकिन प्लाट के एवज उसकी वर्तमान कीमत का चैक हमें मिल गया। मात्र 08 घंटे में ही बिना कोई पैसे खर्च किए हुए, हमारी समस्या का समाधान हो गया, मानों कोई चमत्कार ही हो गया हो, ऐसा हमारे जीवन में कभी नहीं हुआ और ना ही हमनें कभी ऐसा कुछ सुना कि ऐसे मामलों में इतनी शीघ्र समाधान भी हो जाता है। हम जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिलाए गए न्याय से अति प्रसन्न है। उनके जैसा अधिकारी हर जनपद, हर ​विभाग में हो, हम ऐसी कामना करते हैं। वैसे हम जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की कार्यशैली से पहले से ही प्रभावित थे और उनके बारे में बहुत कुछ अच्छा सुना भी, लेकिन जितना सुना उतना कम था, वे उससे भी अधिक प्रभावशाली, संवेदनशील, न्यायप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ, मानवीय संवेदनाओं को समझने वाले और लोगों के दु:खों को हरने वाले हैं, हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से एडीएम एल/ए, एडीएम सिटी, एडीएम ई, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *