बेलहरी(बलिया) विकासखंड बेलहरी के ग्राम सभा बहादुरपुर का मुख्य मार्ग बरसात के दिनों में पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ भर जाने से लोगों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है।यह मार्ग लगभग 10 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। जिससे प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, छात्र, किसान और मरीज होकर गुजरते हैं। बरसात के समय सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी हुई है।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/लेकिन अब तक न तो ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुखऔर न ही जिला पंचायत द्वारा इसके निर्माण या मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया है। लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समाजसेवी बालकृष्ण दुबे ने ब्लॉक प्रमुख बेलहरी से इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करने की है।मांग की है कि यदि मरम्मत नहीं हुई तो बरसात में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।