बेलहरी(बलिया) विकासखंड बेलहरी सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों तथा अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय ओएसआर (OSR) पोर्टल का प्रभावी संचालन तथा ग्राम पंचायतों के राजस्व स्रोतों में वृद्धि के उपाय रहा।
आजमगढ़ मंडल के उपनिदेशक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन एफसी इंडिया लिमिटेड, लखनऊ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा पंचायतों में डिजिटल कार्य प्रणाली को बढ़ावा देना था।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर पल्लव प्रशांत और अमित कुमार राय ने प्रतिभागियों को ओएसआर पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ उन्होंने पंचायत की आय बढ़ाने के व्यवहारिक उपाय, राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पोर्टल से जुड़े तकनीकी पहलुओं को भी सरल ढंग से समझाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्राम पंचायतों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए राजस्व स्रोतों का विस्तार तथा डिजिटल व्यवस्था का प्रभावी उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण पंचायत सचिवों एवं सहायकों की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर विनय सिंह, राजीव सिंह, मित्रेश तिवारी, प्यारेलाल चौधरी, विनोद गुप्ता, उपेंद्र यादव सहित विकासखंड बेलहरी के सभी ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पंचायतों में डिजिटल पारदर्शिता और बेहतर राजस्व प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण को उपयोगी बताया गया।