गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त से बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक कर दी है।प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी, लेकिन अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देने के उद्देश्य से इसकी समय-सीमा बढ़ाई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://www.scvtup.in� पर जाकर निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 250 रुपये, जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है।प्रधानाचार्य ने यह भी जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के दौरान यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो उसके संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 48 घंटे का अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ से बचते हुए समय रहते अपना आवेदन पूर्ण कर लें।