मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता और सत्यप्रकाश गर्ग की पत्नी के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली ,हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता और समाजसेवी सत्य प्रकाश गर्ग की पत्नी के निधन पर शोक जताया।मुख्यमंत्री वीरवार को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ. ऋषि पाल मथाना के निवास पर पहुंचकर डॉ. मथाना के पिता श्री ज्ञान चंद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की।इससे पहले, मुख्यमंत्री कुरूक्षेत्र के सेक्टर 13 में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पूर्व प्रधान एवं समाज सेवी सत्यप्रकाश गर्ग के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी कमला रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *