बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के सफल एवं व्यापक आयोजन के लिए जनपद स्तरीय विस्तृत कार्ययोजना जारी करते हुए समस्त विभागों को समयबद्ध रूप से कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान का संचालन तीन चरणों में किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इस वर्ष 6 लाख 30 हजार तिरंगा ध्वजों के निर्माण एवं वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों को विभागवार लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। विकास खण्ड स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तिरंगा ध्वजों का निर्माण कराया जाएगा तथा ग्राम पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ष्तिरंगा ध्वज मेलेष् आयोजित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तिरंगा ध्वजों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रथम चरण में तिरंगा थीम पर सजावट, तिरंगा रोशनी प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां, शहीद स्थलों की साफ-सफाई तथा स्थानीय बाजारों में तिरंगा आधारित जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। दूसरे चरण में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में स्वतंत्रता आंदोलन आधारित प्रतियोगिताएं, भव्य तिरंगा मेला, तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट, तिरंगा प्रदर्शनी तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर अधिकाधिक सेल्फी अपलोड कराने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/जिलाधिकारी ने बताया कि 13 से 15 अगस्त के दौरान प्रत्येक घर, शासकीय एवं गैर शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में तिरंगा रैली, ष्वंदे मातरम्ष् का सामूहिक गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही अमृत सरोवरों, शहीद स्मारकों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली भी निकाली जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को उनके निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं तथा ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को जनभागीदारी का महाअभियान बनाकर राष्ट्रभक्ति के इस पर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें।