उन्नाव। सेवा संकल्प अभियान के तहत बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में छह प्रमुख स्थानों पर ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ विषय पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ नगर, बांगरमऊ प्रथम व द्वितीय मंडल में हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और व्यापारी शामिल हुए।सांस्कृतिक दलों ने शिरधरपुर चौराहा, गंजमुरादाबाद बाजार, जसा सिंह स्मारक, मदार नगर, बरूवाघाट और नेवल बाजार में प्रस्तुतियां दीं। नाटकों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल, संघर्ष, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता और कार्यालय मंत्री विवेक तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।