उन्नाव में बच्चों ने दिखाया हुनर, 18 हजार से ज्यादा छात्रों ने सजाया ‘विकसित भारत’ का सपना

उन्नाव। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में जिले के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बेसिक शिक्षा विभाग के 746 विद्यालयों में 18,004 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 82 विद्यालयों में 813 विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत और वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना को चित्रों व भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह (मनोज) ने बताया कि चयनित कृतियों की विद्यालयों में प्रदर्शनी भी लगाई गई। उत्कृष्ट विद्यार्थियों का जिला स्तर के लिए चयन किया जा रहा है। आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह सहित अभियान की टीम, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *