सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

जनपद गाजियाबाद के माध्यमिक विद्यालयों में आज दिनांक 21 सितंबर, 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 9 से 12) के कुल 465 विद्यालयों में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 1,02,336 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 4,565 अभिभावक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मेरे सपनो का भारत,सेवा,स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार पोस्टरों के माध्यम से व्यक्त किए।कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1,395 विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसमें से प्रत्येक विद्यालय के 3 उत्कृष्ट छात्र/छात्राएँ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगेअभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना जागृत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *