BBDIT, दुहाई, गाजियाबाद में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन

दुहाई, गाजियाबाद | BBDIT, दुहाई, गाजियाबाद में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना तथा वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना रहा।इस अवसर पर संस्था के चैयरमेन श्री अर्पित अग्रवाल, एक्जक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमति रुचिरा सिंघल, निदेशक, डा० अमूल अग्रवाल, फार्मेसी कालेज की निदेशक डा०हिना चड्डा, डीन एकैडमिक्स (डा०) मीनल सक्सेना तथा डा० श्वेताव शरद निदेशक बीबीआईटी & आर० सी० जहाँगीराबाद,बुलंदशहर और सभी शिक्षकों ने संस्थान में नवप्रवेशित सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया एवं संस्था के बारे में जानकारी देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीबीडीआईटी) वर्ष 2000 में इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी और शिक्षा के क्षेत्र में समकालीन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/हमारे संस्थान की प्रेरणास्रोत उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास जी थे। संस्थान ने अत्याधुनिक अवसंरचना और प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण सहायक सामग्री के साथ एक अनुकूल वातावरण स्थापित किया है। राष्ट्रीय सर्वेक्षण में संस्थान को शीर्ष 100 तकनीकी संस्थानों में स्थान दिया गया है और डेटा क्वेस्ट सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में दूसरा और टाइम्स ऑफ इंडिया सर्वेक्षण में भारत में 39वां स्थान प्राप्त हुआ है। संस्थान को जीएमए कन्वेंशन द्वारा “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज पुरस्कार” और एआईसीटीई अध्यक्ष द्वारा “उत्तर प्रदेश में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और टीम भावना को भी बढ़ावा दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *