निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

नवाबगंज,उन्नाव। स्थानीय कस्बे के यूनियन बैंक के बगल में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नवाबगंज, अतरसा, मरूई नईमपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क औषधियों का लाभ उठाया।शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नवाबगंज की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संध्या दीक्षित, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अतरसा की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निकिता गुप्ता, मरूई नईमपुर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनीता वर्मा आदि ने मरीजों की विभिन्न रोगों से संबंधित जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं।इस अवसर पर डॉ. संध्या दीक्षित ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के माध्यम से अनेक रोगों का प्रभावी उपचार संभव है और इसके प्रति लोगों की बढ़ती रुचि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा की सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे लोग बिना किसी खर्च के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।वही शिविर में आए मरीज को जानकारी देते हुए डॉक्टर निकिता गुप्ता ने बताया की 23 सितंबर को 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है जिसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर प्राकृतिक परीक्षण जीवन शैली मूल्यांकन योग और रोग निवारण स्वरूप पर जन जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा वहीं शिविर में आए मरीज को जानकारी देते हुए डॉ विनीत वर्मा ने मरीज को वायरल के प्रकोप से बचने के तरीकों समझाया शिविर में पहुंचे मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं संतुलित आहार के बारे में भी जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगाचार्य अभिषेक मिश्रा, ,आरती वर्मा व वार्ड बॉय शिव प्रकाश रावत, रूपरानी,लाल बहादुर यादव, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *