​शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: नारकंडा में 9.28 किलो अफीम और 12 लाख की ‘ड्रग मनी’ के साथ 3 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

​नारकंडा (शिमला): हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। एक गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नारकंडा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध इनोवा गाड़ी को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस टीम दंग रह गई। गाड़ी के भीतर से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई, जिसे ‘ड्रग मनी’ माना जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने नेपाल मूल के तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों—एन. बहादुर उर्फ राजू, चक्रा बहादुर और मोहन साही को गिरफ्तार किया है।​शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे आगे किन ठिकानों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के पर्दाफाश होने की उम्मीद है, जो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *