महाहर धाम कांवड़ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, नई पुलिस चौकी का उद्घाटन; डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाजीपुर। महाहर धाम में रविवार से प्रारंभ होने वाली श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने महाहर धाम परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।बैठक में श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती रहे। उन्होंने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थल एवं प्राथमिक उपचार केंद्रों की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर किसी भी कमी को तत्काल दूर करने को कहा।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा यातायात संचालन के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार गश्त की जाएगी। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल एवं नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए।समीक्षा बैठक में विद्युत, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल निगम, नगर निकाय, अग्निशमन, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं महाहर धाम ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से महाहर धाम परिसर में स्थापित नई पुलिस चौकी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। अधिकारियों ने कहा कि नई पुलिस चौकी के संचालन से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। श्रद्धालुओं  अपील की गई कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी अथवा पुलिस कर्मियों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *