सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील कासिमाबाद में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने क्षेत्रवासियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाएं और तथ्यों की निष्पक्ष जांच करते हुए शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर से कार्रवाई अपेक्षित हो, उनमें तत्काल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित की जाए, ताकि शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *