गाजीपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिरनो टोल प्लाजा पर रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 156 वाहनों का चालान करते हुए करीब 3.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र ने किया। अभियान में एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार तथा बिरनो थाना प्रभारी समेत कुल आठ टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते हुए एक चालक को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं प्रेशर हॉर्न लगे 12 वाहनों तथा एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले दो वाहनों का भी चालान किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और एचएसआरपी नंबर प्लेट की विशेष रूप से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।