गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों के नेतृत्व में अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/
पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग और तलाशी ली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।