गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र में जाट कुश्ती अकादमी खंजरपुर से जुड़े अर्जुन पहलवान ने देवरिया जिले में आयोजित70वीं प्रदेशीय विद्यालीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी अकादमी सहित जनपद व मोदीनगर क्षेत्र का नाम रोशन किया।अर्जुन के देवरिया से लौटने पर अखाड़े के संयोजक मास्टर प्रेम चौधरी खंजरपुर, कोच अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिषेक खंजरपुर तथा अखाड़े के अन्य पहलवानो द्वारा फूल माला पहनाकर अर्जुन पहलवान का अखाड़े में स्वागत किया गया।बताते चलें की पहलवान अर्जुन चौधरी आदर्श जनता इंटर कॉलेज फरीदनगर में कक्षा10 का विद्यार्थी है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार ने अर्जुन पहलवान को ₹2100 और बालिका पहलवान अंशु को ₹1100 की नगद धनराशि भेंट की विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह तोमर ने उम्मीद व्यक्त की है कि हमारा पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन करेगा।